सचिवालय सेवा के दो अफसरों के तबादले
सचिवालय सेवा के दो अफसरों के तबादले
जयपुर।कार्मिकविभाग ने एक आदेश जारी कर सचिवालय सेवा के दो अधिकारियों का तबादला कर दिया है। कार्मिक विभाग में सहायक शासन सचिव कैलाश चंद्र कुमावत को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक की अनुशंसा पर उप सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। उनका तबादला सहकारिता विभाग में कर दिया गया है। सचिवालय सेवा के अधिकारी राधाकृष्ण सोनी का तबादला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में ग्रुप 5 के उपसचिव पद पर किया गया है।