पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिलास्तर पर लगाए जाएंगे कैंप

जिलास्तर पर लगाए जाएंगे कैंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब पासपोर्ट अधिकारी जाएंगे जनता के द्वार

जयपुर।सरकारआपके द्वार की तर्ज पर पासपोर्ट आपके द्वार कार्यक्रम की शुरूआत की जाएगी। इसके तहत जिलों में पासपोर्ट के लिए कैंप लगाए जाएंगे। पासपोर्ट अधिकारी विवेक जैफ ने बताया कि कैंप बीकानेर में 1 2 नवम्बर, उदयपुर में 29 30 नवम्बर और कोटा में 20 एवं 21 दिसंबर को लगाया जाएगा। इसमें ऑनलाइन आवेदन करने के बाद दस्तावेज जमा करा सकेंगे। कैंप में पासपोर्ट सेवा केंद्र में होने वाली प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इससे लोगों के समय और व्यय की बचत होगी। जैफ ने बताया कि यह पहली बार है, जब प्रदेश में जिला स्तर पर पासपोर्ट के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। कैंप के लिए आधुनिक मोबाइल वैन तैयार की गई। इसमें कंप्यूटर होगा, जो पासपोर्ट कार्यालय के सर्वर से जुड़ा होगा। इसके तहत फोटो, फिंगर प्रिंट और ऑनलाइन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। िवभाग के इस फैसले से लोगों को काफी राहत िमलने की उम्मीद है।