पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लॉयड और चंद्रा ग्रुप की डीलर मीट संपन्न

लॉयड और चंद्रा ग्रुप की डीलर मीट संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| लॉयडऔर चंद्रा ग्रुप की ओर से डीलर मीट आयोजित की गई। इस अवसर पर लॉयड के जनरल मैनेजर आलोक टिकू, ब्रांच हैड बलजीत बेदी, सहायक मार्केटिंग मैनेजर नवीन सोनी और चंद्रा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर ललित धोका भी मौजूद थे। दिवाली स्कीम के साथ ही एलईडी टीवी की नई स्मार्ट रेंज, रेफ्रिजरेटर, सेमी और फुली ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन के नए मॉडल्स और होम एप्लाइंसेज प्रॉडक्ट्स भी लॉन्च किए। ब्रांच हैड बेदी के अनुसार राजस्थान ब्रांच अच्छी बिक्री के लिए नॉर्थ इंडिया में पहले स्थान पर रही है। इस अवसर पर डीलर्स को अच्छी बिक्री के लिए पुरस्कृत किया गया। पहले पुरस्कार में दस ग्राम सोने का सिक्का, दूसरे में पांच ग्राम और तीसरे पुरस्कार के रूप में तीन ग्राम सोने के सिक्के दिए गए। विजेताओं में जयपुर से मदान एयरकॉन, बालाजी इले. और आरसी एंटरप्राइजेज, अजमेर से दीपक एजेंसी, टोंक से अनुपम ऑडियो-विजन, सुजानगढ़ के न्यू च्वाइस प्लाजा, गणेशम रिटेल चेन अजमेर रोड, गणेशम श्रीगंगानगर और गणेशम जायल शामिल थे।