पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शगुन और बजरंग ने जीता कांस्य

शगुन और बजरंग ने जीता कांस्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वर्ण सिंह ने भी जीता कांसा

चार साल बाद भी नौकरी नहीं

एशियनगेम्स में गुरुवार को भारत ने तीन कांस्य पदक जीते, जिनमें से दो पदक राजस्थान के खिलाड़ियों ने दिलवाए। जयपुर की निशानेबाज शगुन चौधरी ने जहां महिलाओं की डबल ट्रैप टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता, वहीं सीकर के बजरंग ताखर ने नौकायन में पुरुषों की ऐट टीम स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया। एशियन गेम्स में शगुन का यह पहला पदक है, जबकि बजरंग ने लगातार तीसरे एशियाड में पदक जीता है। उन्होंने 2006 में रजत 2010 में स्वर्ण पदक जीता था।

शगुन चौधरी, श्रेयसी सिंह और वर्षा वर्मन ने फाइनल में कुल 279 अंक जुटाए। चीन ने 315 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। शगुन ने 120 में से सबसे ज्यादा 96 अंक जुटाए। श्रेयसी ने 94 वर्षा ने 89 अंक स्कोर किए। दो दिन पहले सिंगल ट्रैप स्पर्धा में शगुन फाइनल में भी जगह नहीं बना सकी थीं।

गुरप्रीतफाइनल में : भारतके गुरप्रीत सिंह ने पुरुषों की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में 570 अंक के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। टीम स्पर्धा में भारत पांचवें स्थान पर रहा। गगन नारंग, जाॅयदीप करमाकर और हरिओम सिंह पुरुषों की 50 मीटर प्रोन टीम स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे।

भारतीय शूटर्स में शगुन सबसे आगे

देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल

चीन7942 34 155

जापान2836 32 96

कोरिया2833 31 92

कजाखस्तान68 16 30

उ.कोिरया 67 9 22

चीन-ताइपे53 6 14

ईरान46 4 14

हांगकांग45 14 23

मंगोलिया43 6 13

मलेिशया24 4 10

म्यांमार20 0 2

िवयतनाम15 15 21

सिंगापुर13 6 10

कुवैत13 1 5

भारत11 13 15

> पदक तालिका

चीन 79, भारत सिर्फ 1 स्वर्ण