- Hindi News
- मानिटरिंग नहीं होने से जिला सर्किल में अटकी बिजली कनेक्शनों की फाइलें
मानिटरिंग नहीं होने से जिला सर्किल में अटकी बिजली कनेक्शनों की फाइलें
जयपुर | जयपुरडिस्कॉम के जयपुर जिला सर्किल (जेपीडीसी) के डिवीजन सबडिवीजन कार्यालयों में घरेलू, अघरेलू, इण्डस्ट्रियल कृषि कनेक्शनों की 500 से ज्यादा फाइलें अटकी हुई है। एक्सईएन एईएन की मानिटरिंग नहीं होने के कारण कर्मचारी लोगों को झूठे आश्वासन देकर कनेक्शन देने में देरी कर रहे है।
नवरात्रा होने के बावजूद लोगों के घरों में अंधेरा है तथा दुकान फैक्ट्रियों में भी रोशनी नहीं हो सकी है। पिछले दो साल में पहली बार पूरे जिले में कनेक्शनों में देरी होने का मामला सामने आया है। एक्सईएन एईएन के साथ ही कर्मचारी फाइल को मंजूरी के लिए सर्किल स्तर पर भेजने सामान नहीं होने की बात कह कर लोगों को एक से दूसरे दफ्तर में चक्कर कटवा रहे है।