गांधीनगर स्टेशन में चरस समेत पकड़ा
बजाजनगर थाना पुलिस ने रविवार को एक युवक को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक रतन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लोकेश मीणा (21) गांव रेवासा, थाना बसवा दौसा जिले का रहने वाला है। रविवार को वह भरतपुर की तरफ से ट्रेन में बैठकर गांधी नगर रेलवे स्टेशन पहुंचा था। उसके पास करीब 1250 ग्राम चरस थी। वह स्टेशन के सामने निर्माणाधीन पार्क के पास खड़ा था। गश्त पर मौजूद पुलिस की संदिग्ध गतिविधि देखकर प्रशिक्षु उपनिरीक्षक प्रेम सिंह, कांस्टेबल कमलेश कुमार, रविशंकर महिला कांस्टेबल छोटी मीणा की टीम ने लोकेश को पकड़ लिया।
मांकी हत्या के आरोप में पिता खुली जेल में : उपनिरीक्षकरतन सिंह के मुताबिक लोकेश की मां की हत्या के मामले में उसके पिता हीरालाल आजीवन कारावास की सजा काट रहे है। वह सांगानेर की खुली जेल में बंद है।