पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जब से राम अवधपुर आए, आनंद मंगल मोद बढ़ाए...

जब से राम अवधपुर आए, आनंद मंगल मोद बढ़ाए...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| रामलीलामहोत्सव समिति (गोलछा चैरिटेबल ट्रस्ट) की ओर से न्यूगेट पर रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में रविवार को ऋषि वशिष्ठ ने राजा दशरथ को रामजी के राज्याभिषेक की नीतियों की शिक्षा दी। वहीं दूसरी ओर कैकई-मंथरा संवाद हुआ। रामलीला में धार्मिक रामानंद रामलीला मंडल मथुरा के कलाकारों ने राम के वन गमन प्रसंग और निषादराज से मिलन प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया।समिति अध्यक्ष सुरेंद्र गोलछा ने बताया कि सोमवार को शाम 7 बजे मुख्य प्रसंग केवट संवाद रहेगा।

प्रतापनगरमें दशहरा मेला 2 से : प्रतापनगरविकास समिति सेक्टर 11 की ओर से सेक्टर-16 में अल्फा बीटा स्कूल के पीछे दो दिवसीय मेला 2 अक्टूबर से शुरू होगा। प्रतापनगर विकास समिति के ओमप्रकाश बाहेती ने बताया कि दो दिवसीय महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम और रावण दहन का आयोजन किया जाएगा।