पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पदोन्नति और वेतन वृद्धि का मामला कैबिनेट में भेजा

पदोन्नति और वेतन वृद्धि का मामला कैबिनेट में भेजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंत्रालयिक कर्मचारी/प्रोबेशनर्स

जयपुर | करीब55 हजार मंत्रालयिक कर्मचारियों की पदोन्नति तथा एक लाख प्रोबेशनर्स के वेतन में 20 प्रतिशत इजाफे का प्रस्ताव वित्त विभाग की ओर से मंगलवार को कैबिनेट में रखा जाएगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बतौर वित्त मंत्री इन दोनों प्रस्तावों को कैबिनेट में रखने की मंजूरी दे दी है। गहलोत सरकार की ओर से मंत्रालयिक कर्मचारियों को पदोन्नति के लिए दिए गए पदों को लेकर सोमवार को प्रमुख वित सचिव पीएस मेहरा ने 45 विभागों के कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। इसके बाद प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर वित्त विभाग के अधिकारी शाम को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिले। उनकी सहमति के बाद इस प्रस्ताव को कैबिनेट एजेंडे में शामिल कर लिया गया। मंगलवार को कैिबनेट की मीिटंग में संभवतया इस मामले पर चर्चा और फैसला हो सकता है। सभी कर्मचारियों और प्रोबेशनर्स को कैबिनेट में इस फैसले का इंतजार है।