- Hindi News
- ग्रेड थर्ड से प्रमोट शिक्षकों को पोस्टिंग देने की तैयारी
ग्रेड थर्ड से प्रमोट शिक्षकों को पोस्टिंग देने की तैयारी
नियुक्ति के लिए कैंप आज
जयपुर | माध्यमिकशिक्षा में डीपीसी से चयनित सैकंड ग्रेड के करीब दस हजार शिक्षकों को पोस्टिंग देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए मंगलवार से जयपुर में कैंप लगाया जाएगा। सभी मंडल उपनिदेशकों को रिकाॅर्ड लेकर जयपुर बुला लिया गया है। माध्यमिक शिक्षा में सैकंड ग्रेड पदों की डीपीसी मंडलवार हुई थी। इस दौरान करीब दस हजार तृतीय श्रेणी अध्यापकों को सैकंड ग्रेड के पदों पर पदोन्नतियां दी गईं। इनका पदस्थापन करने के लिए हाल ही में शिक्षा सचिव ने गाइड लाइन जारी की है। सभी उपनिदेशकों को शिक्षकों का रिकार्ड लेकर जयपुर बुला लिया गया है। पोस्टिंग कैंप लगाकर दी जाएगी। मंडल उपनिदेशक नियुक्ति आदेश जारी करेंगे। फिर मंडलवार सूचियां जारी की जाएंगी। कैंप का पर्यवेक्षण करने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से भी अधिकारी जयपुर रवाना हुए हैं। शहरी क्षेत्र में रमसा के पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। सीनियर सैकंडरी स्कूलों में व्याख्याताओं के रिक्त पद भरे जाएंगे।