पीपली चौराहे से धर्म स्थल हटाया
जयपुर | जेडीएकी ओर से सोमवार को गोनेर-महल रोड के जंक्शन पर 200 फीट सड़क के मध्य पीपली चौराहे पर स्थित धार्मिक स्थल को हटाया गया। जेडीए सचिव पवन अरोड़ा मुताबिक कार्रवाई से पहले मूर्तियों को आपसी समझाइश से शिफ्ट कराया गया। अरोड़ा मुताबिक सड़क के पास काबिज भू-स्वामी ने मंदिर हटाने की सहमति देते हुए शेष भूमि का रूपांतरण करने का आग्रह किया। जेडीए की ओर से उसे आश्वासन दिया गया कि इस संदर्भ में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने पर प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अतिरिक्त मुख्य अभियंता द्वितीय अरविंद आर्य के नेतृत्व में शेष कार्रवाई को पूरा किया गया।