रेलवे ट्रैफिक अलर्ट
जयपुर | रेवाडी-हिसाररेल खंड के भिवानी-भवानी खेडा स्टेशन के बीच अंडर ब्रिज कार्य के चलते 10 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से 17 बजे तक इस रूट पर रेल यातायात बंद रहेगा। रेल यातायात बंद रहने से जयपुर-हिसार पैसेंजर ट्रेन 10 दिसम्बर को भिवानी-हिसार स्टेशनों के बीच रदद रहेगी। इसके अलावा इसी दिन यह ट्रेन रेवाडी से अपने निर्धारित समय से 2.20 घंटे की देरी से रवाना होगी।