- Hindi News
- आज से होगी सेना भर्ती रैली, हर अभ्यर्थी की वीडियोग्राफी
आज से होगी सेना भर्ती रैली, हर अभ्यर्थी की वीडियोग्राफी
जयपुर | जिलेके युवा अभ्यर्थियों को सेना में भर्ती करने के लिए मंगलवार (9 दिसंबर) से 16 दिसंबर तक आमेर कुंडा के सीआईएसएफ परिसर में तहसीलवार सेना भर्ती रैली होगी। कलेक्टर कृष्ण कुणाल के प्रयासों से सालों बाद हो रही भर्ती के लिए जिला प्रशासन ने सोमवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली है। भर्ती स्थल पर मचान बना कर पुलिसकर्मियों को निगरानी के लिए लगाया है। वहीं वीडियोग्राफी के जरिए भी हर अभ्यर्थी पर नजर रखी जाएगी। तहसीलदार की ओर से जारी टोकन होने पर ही अभ्यर्थी को रैली में प्रवेश करने दिया जाएगा।