- Hindi News
- कॉलेजों को एक और मौका, अनापत्ति प्रमाण पत्र 31 तक
कॉलेजों को एक और मौका, अनापत्ति प्रमाण-पत्र 31 तक
जयपुर| कॉलेजआयुक्तालय ने निजी कॉलेजों को एक और मौका देते हुए शास्ति जमा कराने की अंतिम तिथि अब 31 दिसंबर तय की है। ऐसे कॉलेज जिनके संचालन को 5 साल से अधिक का समय हो गया हो या फिर जिन्होंने वर्ष 2014-15 में स्थायी अनापत्ति प्रमाण पत्र के मापदंड पूरे नहीं किए थे। ऐसे कॉलेजों को छात्रहित में अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।