आईआईजीजे का अवार्ड समारोह आज
जयपुर| इंडियनइंस्टीट्यूट ऑफ जैम्स एंड ज्वैलरी, (आईआईजीजे)जयपुर की ओर से ज्वैल्स ऑफ राजस्थान 2013-14 ज्वैलरी डिजाइन कंपीटिशन का अवार्ड फंक्शन मंगलवार को यहां सीतापुरा स्थित संस्थान कार्यालय में होने जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य सचिव राजीव खरे मुख्य अतिथि होंगे। रीको एमडी वीनू गुप्ता और जीजेईपीसी इंडिया के चेयरमैन विपुल शाह विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम शाम चार बजे शुरू होगा।