घीलोठ सेरेमिक्स क्षेत्र की आज लॉन्चिंग
जयपुर| नीमराणास्थित राज्य के पहले संगठित सेरेमिक्स, ग्लास और ग्लास औद्योगिक क्षेत्र घीलोठ की मंगलवार को रिजर्व बैंक के सामने स्थित एसएमएस कन्वेंशन में आयोजित निवेशकों के एक सम्मेलन में लॉन्चिंग की जाएगी। इसका आयोजन रीको और फिक्की मिलकर कर रहे हैं। राज्य के मुख्य सचिव सीएस राजन इस आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर उद्यमियों को कच्चे माल, गैस की उपलब्धता और स्किल रिसोर्सेज के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।