पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जहीर उल हसन को जीत दिलाई पंकज ने

जहीर उल हसन को जीत दिलाई पंकज ने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | पंकजवासु की शानदार गेंदबाजी (5/28) की मदद से जहीर उल हसन क्रिकेट क्लब ने सुरेश शर्मा स्मृित बी डिविजन क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। सोमवार को खेले गए पुल-बी के मुकाबले में उसने कौशिक एकेडमी को चार विकेट से हराया। इस जीत से जहीर उल क्लब को दो अंक मिले।

टॉस जीतकर पहले खेलते हुए कौशिक एकेडमी ने 143 रन बनाए। उसके लिए संजय जांगिड ने 33 हर्षित श्रीवास्तव ने 25 रन बनाए। जहीर उल के देवनारायण ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जहीर उल हसन क्लब ने छह विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज की। उसके लिए देवनारायण ने 33 जगदीश जाट ने 23 रन बनाए।