पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संस्कार स्कूल क्वार्टर फाइनल में

संस्कार स्कूल क्वार्टर फाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | संस्कारस्कूल ने स्टेप बाई स्टेप स्कूल को 57 रन से हरा कन्नी थारियामल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले खेलते हुए संस्कार स्कूल ने कमलेश सिंह के अर्धशतक (53) की मदद से 123 रन बनाए। जवाब में स्टेप बाई स्टेप की टीम 66 रन पर सिमट गई। दिन के दूसरे मैच में रमन पब्लिक स्कूल ने माउंट व्यू पब्लिक स्कूल को 6 विकेट से हराया। माउंट व्यू की टीम को 59 रन पर ढेर कर रमन पब्लिक स्कूल ने चार विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज की।

स्टारकी जीत में चमके अमर सोनी

अमरसोनी की घातक गेंदबाजी की बदौलत स्टार क्रिकेट एकेडमी ने आशा देवी डागा टी-20 क्रिकेट में एड्रिना एकेडमी को 104 रन से हरा दिया। स्टार एकेडमी ने पहले खेलते हुए 164 रन बनाए। अमर सोनी ने हैट्रिक सहित चार विकेट लेते हुए एड्रिना की टीम को 60 रन पर समेट दिया। स्टार के शैलेंद्र ने तीन विकेट लिए।

नवीन-नफीसक्रिकेट प्रतियोगिता 15 से : यूनियनक्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित नवीन-नफीस स्मृित क्रिकेट प्रतियोगिता 15 दिसंबर से शुरू होगी। टूर्नामेंट में करीब 14 टीमें भाग लेंगी।