- Hindi News
- बड़ोदरा से ड्रॉ मैच में शुभम और यश कोठारी चमके
बड़ोदरा से ड्रॉ मैच में शुभम और यश कोठारी चमके
खेलसंवाददाता | जयपुर
शुभमशर्मा की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर राजस्थान ने कूच बिहार ट्रॉफी (अंडर-19) में मेजबान बड़ोदरा को ड्रॉ पर रोक दिया और पहली पारी की बढ़त के आधार पर महत्वपूर्ण अंक भी हासिल कर लिए। राजस्थान ने पहली पारी में 435 रन बनाए थे। जवाब में बड़ोदरा की पहली पारी 419 रन पर सिमट गई। शुभम ने छह विकेट लिए। अभिमन्यु लांबा, अराफात खान, नाथू सिंह प्रदीप जाखड़ ने एक-एक विकेट लिया। मैच समाप्त होने तक राजस्थान ने अपनी दूसरी पारी में यश कोठारी के शानदार शतक की सहायता से 7/229 रन बना लिए थे। कोठारी 100 रन पर नाबाद रहे। आदित्य गढ़वाल 47 रनों का योगदान दिया।
महिलाटीम हारी
गोवामें खेली जा रही सीनियर महिला एक दिवसीय प्रतियोगिता में तमिलनाडु ने राजस्थान को 37 रन से हरा दिया। पहले खेलते हुए तमिलनाडु ने निर्धारित 50 ओवर में 9/136 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान टीम 99 के स्कोर पर आल आउट हो गई।
यश कोठारी
शुभम शर्मा