पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में ही घिरा राजस्थान

घर में ही घिरा राजस्थान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेजबानराजस्थान की टीम गुजरात के खिलाफ रणजी मुकाबले में अपने घरेलू मैदान पर ही घिर गई है। यहां एसएमएस स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मैच के दूसरे दिन सोमवार को राजस्थान के गेंदबाजों ने सुबह के सत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात को पहली पारी में 340 रन पर रोक दिया, लेकिन खराब बल्लेबाजी के कारण उसकी स्थिति काफी कमजोर हो गई है।

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक राजस्थान ने पहली पारी में 172 रन पर आठ विकेट गंवा दिए हैं। अर्जित गुप्ता (44) राजेश बिश्नोई सीनियर (36) के अलावा कोई भी मेजबान बल्लेबाज दमदार पारी नहीं खेल सका। गुजरात की ओर से आर. कलारिया ईश्वर चौधरी ने तीन-तीन तथा कुशांग पटेल ने दो विकेट लिए।

इससे पहले गुजरात ने 4/258 रन के स्कोर से दिन की शुरुआत की। भार्गव मेरई अपने स्कोर में ज्यादा इजाफा नहीं कर सके और 74 रन पर आउट हो गए। रुजुल भट्‌ट ने 23 रन बनाए। राजस्थान की ओर से कप्तान पंकज सिंह, मंजीत चौधरी शैलेंद्र गहलोत ने तीन-तीन विकेट लिए।