- Hindi News
- यूबर पर दिल्ली में प्रतिबंध, एफआईआर की तैयारी
यूबर पर दिल्ली में प्रतिबंध, एफआईआर की तैयारी
दिल्ली में युवती से टैक्सी में दुष्कर्म का मामला
आरोपी शिव यादव बोला- गलती हो गई, क्या करूं?
दिल्लीमें 27 वर्षीय युवती से यूबर कैब के ड्राइवर ने शुक्रवार देर रात दुष्कर्म किया था। युवती गुड़गांव में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती है। आरोपी शिव यादव को सोमवार को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान उसने मीडिया के सवालों पर कहा, ‘मुझसे गलती हो गई, मैं क्या करूं?’ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अंबिका सिंह ने उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है।
जयपुरसमेत अन्य शहरों में भी यूबर पर लग सकता है प्रतिबंध
यूबरदिल्ली के अलावा जयपुर, पुणे, अहमदाबाद, चंडीगढ़, कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरू, कोच्चि चेन्नई में सेवाएं दे रही है। सूत्रों के मुताबिक, संबंधित राज्यों से यूबर की सेवाओं पर रोक लगाने को कहा जाएगा। केंद्र के एक अधिकारी ने कहा कि राज्यों के परिवहन विभाग से नियम बनाने को कहा जाएगा। इनमें एप आधारित टैक्सी सेवाओं के लिए जीपीएस, कारों का रजिस्ट्रेशन और ड्राइवरों का रजिस्ट्रेशन जरूरी हो।
संसद में हंगामा, राजनाथ के आवास पर प्रदर्शन
दुष्कर्म के विरोध में आम आदमी पार्टी और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने राजनाथ सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। लोकसभा में भी हंगामे के बाद राजनाथ कहा, ‘यह बहुत ही गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण है।
संतोष ठाकुर/ एजेंसी/ |नई दिल्ली
दिल्लीमें एक युवती से टैक्सी में दुष्कर्म पुलिस यूबर पर एफआईआर करने की तैयारी में है।दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने यूबर कंपनी को प्रतिबंधित कर काली सूची में डाल दिया है। उसने कहा है कि कंपनी अपने एप आधारित सुविधा के जरिए लोगों को गुमराह कर रही है। करीब 2,480 अरब रुपए मूल्य की यह कंपनी अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से संचालित होती है। यह स्मार्टफोन एप के जरिए कैब बुकिंग करती है। लेकिन इस तकनीक में सुरक्षा खामियां हैं। नीदरलैंड में इस कंपनी की एप बुकिंग पर रोक लग चुकी है।
कंपनी कैब में सफर करने वालों की सुरक्षा को सबसे ज्यादा तवज्जो का दावा करती है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूबर के पास अपनी कारें और ड्राइवर नहीं हैं। दुष्कर्म के आरोपी की भी खुद की कार थी। उसे कंपनी से बुकिंग की जानकारी मिली थी। इस तरह की बुकिंग वाली कारों में जीपीएस सिस्टम होना जरूरी नहीं है। कंपनी इस तरह सिर्फ मध्यस्थ की भ