पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माइक्रोसॉफ्ट की सिटीजनशिप और पब्लिक अफेयर्स की जनरल मैनेजर लॉरी फोर्टी हैनरिक ने शेयर किए कंपनी

माइक्रोसॉफ्ट की सिटीजनशिप और पब्लिक अफेयर्स की जनरल मैनेजर लॉरी फोर्टी हैनरिक ने शेयर किए कंपनी के फ्यूचर प्लान्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर आजके युवा को अवसर की असमानता का सामना करना पड़ता है। ग्लोबली जहां कई लोगों को बहुत मौके मिलते हैं वहीं कई युवा ऐसे भी हैं जिन्हें मौके कभी मिलते ही नहीं। ऐसे में माइक्रोसॉफ्ट ने अवसर की असमानता को दूर करने के लिए इनिशिएटिव लिया है। माइक्रोसॉफ्ट की ओर से साल 2012 में यूथ स्पार्क लॉन्च किया गया था। जयपुर आई माइक्रोसॉफ्ट की सिटीजनशिप और जनरल मैनेजर लॉरी फोर्टी हैनरिक ने इस इनिशिएटिव के बारे में बताया। जयपुर में उन्होंने यूथ स्पार्क आईलीड सेंटर में ट्रेनिंग पा रहे युवाओं से बात की। उन्होंने कहा, यूथ स्पार्क के जरिए अमेरिका और कनाडा, यूरोप, एशिया, लैटिन अमेरिका और अफ्रीका में बड़ी संख्या में युवा लाभान्वित हो चुके हैं। इंडिया में यूथ स्पार्क के 70 सेंटर हैं। इसके तहत लगभग पांच लाख युवाओं को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। इनमें से चार लाख युवाओं को रोजगार मिल चुका है।

राजस्थान में 40 हजार यूथ को ट्रेंड किया गया है। अगर फ्यूचर प्लान्स की बात की जाए तो इस तरह के प्लान्स को ज्यादा से ज्यादा रोजगारोन्मुखी बनाना है। जयपुर में इस इनिशिएटिव को एड एट एक्शन एनजीओ के साथ मिलकर चलाया जा रहा है।

उपलब्ध कराने होंगे युवाओं को रोजगार के समान अवसर