पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोमन फिलोसॉफी में छिपा है खुशियों का खजाना

रोमन फिलोसॉफी में छिपा है खुशियों का खजाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरिश्चंद्रमाथुर राजकीय लोक प्रशासन संस्थान ओटीएस में सोमवार को आयोजित विशेष व्याख्यान माला के तहत ‘गुडनेस एंड हैप्पीनेस : रोमन फिलोसॉफी\\\' पर प्रो. रमेश अरोड़ा ने लेक्चर दिया।

भगवत सिंह मेहता ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम में प्रो. अरोड़ा ने रोम के सम्राट मारकस ऑरियलिस और उनके गुरु एपिकट्टस की स्टॉयक फिलोसॉफी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि खुशी का खजाना तभी खुलता है जब काम का निर्वाह पूरे डेडिकेशन से किया जाए। उन्होंने सेशन के दौरान भावनाओं पर नियंत्रण रखने, वाणी का विवेकपूर्ण उपयोग करने, छोटी-छोटी समस्याओं पर ध्यान देने और दुश्मनों को भी दिल से माफ करने की जरूरत बताई। उन्होंने कृष्ण, बुद्ध, महावीर, कबीर, वशिष्ठ आदि से तुलना करते हुए रोमन फिलोसॉफी के मायने समझाए। कार्यक्रम में अपर्णा सहाय एवं प्रो.राकेश सिंघल ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अतिरिक्त निदेशक शक्ति सिंह राठौड़ ने की।