सिटी रिपोर्टर जयपुर
सिटी रिपोर्टर जयपुर
शहरके युवा कलाकार अंकित शर्मा का सपना हमेशा से खुद को बड़े पर्दे पर देखना था। उनका यह सपना अब पूरा होने जा रहा है। वे जल्द ही शैलेश वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बदलापुर ब्वॉयज’ में बड़े पर्दे पर दिखेंगे। फिल्म 12 दिसंबर को रिलीज होगी। इसकी कहानी कबड्डी पर आधारित है।
अंकित ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से ड्रामा में डिप्लोमा किया है। शहर के कई निर्देशकों के साथ थिएटर भी कर चुके हैं। पिछले पांच सालों से मुंबई में स्ट्रगल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जयपुर से एक दोस्त के साथ मुंबई पहुंचा। इस दौरान एक चैनल के लिए कॉमेडी की स्क्रिप्ट भी लिखी। अंकित ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि जल्द ही रवि खन्ना की फिल्म ‘हैपी-पैपी’ में लीड किरदार में नजर आएंगे। उनका किरदार संता-बंता की तरह होगा।
फिल्म ‘बदलापुर ब्वॉयज’ में जयपुर के अंकित