- Hindi News
- राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रचार प्रसार जारी
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रचार-प्रसार जारी
चूरू|राष्ट्रीय विधिकसेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार राष्ट्रीयकृत बैंकों सहित निजी क्षेत्र की बैंकों से संबंधित चेक बाउंस के मामलों, वसूली प्रि-लिटिगेशन मामलों को लेकर लगाई जाने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार जारी है। 14 फरवरी को लगने वाले अदालत में मामलों का निस्तारण किया जाएगा। लोक अदातल की भावना से अपने लंबित मामले का निस्तारण करवाने के ईच्छुक पक्षकार खुद अथवा अपने अधिवक्ता के जरिए मामलों को न्यायालय से राष्ट्रीय लोक अदालत में रैफर करवाने के लिये न्यायालय में संपर्क कर सकता है। सभी अधिवक्तागण भी अपने पक्षकारों से संबंधित मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में रैफर करवाने के लिये खुद उपस्थित होकर मामले से संबंधित ब्यौरा प्रस्तुत कर सकते हैं।