पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोजाना 350 बच्चे तंबाकू सेवन करते हैं शुरू, इसे रोकना जरूरी

रोजाना 350 बच्चे तंबाकू सेवन करते हैं शुरू, इसे रोकना जरूरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राजस्थानमें रोजाना 350 बच्चे तम्बाकू उत्पाद का सेवन शुरू करते हैं जिसे आसानी से रोका जा सकता है। खुली सिगरेट पर कोई वैधानिक चेतावनी अंकित नहीं होती। ऐसे में खुली सिगरेट बेचना दंडनीय अपराध है। राज्य तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ तथा शिक्षित रोजगार केन्द्र प्रबंधक समिति झुन्झुनू के संयुक्त तत्वावधान में सभी जिला तम्बाकू प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारियों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं की राज्य स्तरीय कार्यशाला में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अतिरिक्त मिशन निदेशक नीरज के पवन ने यह बात कही। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, सामजिक न्याय एवं अधिकारिता, परिवहन विभाग सहित समस्त विभागों तथा सिविल सोसायटी के सहयोग से तम्बाकू निषेध को जन आन्दोलन की तरह संचालित करने के निर्देश दिए।