पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली में 21 प्रदेशों के राज्यपाल आज से करेंगे स्वच्छता अभियान पर चर्चा

दिल्ली में 21 प्रदेशों के राज्यपाल आज से करेंगे स्वच्छता अभियान पर चर्चा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राजस्थानके राज्यपाल कल्याण सिंह बुधवार गुरुवार को नई दिल्ली में हो रहे दो दिवसीय राज्यपाल सम्मेलन में भाग लेंगे। वे इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। दो-दिवसीय सम्मेलन की अध्‍यक्षता राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी करेंगे। राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला यह 46वां और प्रणव मुखर्जी की अध्‍यक्षता में तीसरा सम्मेलन है। इस सम्मेलन में राज्‍यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के 21 राज्‍यपाल और दो उप-राज्‍यपाल भाग लेंगे। प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, विदेश मंत्री, वित्त मंत्री, शहरी विकास मंत्री, रक्षा मंत्री, पेयजल और स्वच्छता मंत्री, जनजातीय कार्य मंत्री, श्रम और रोजगार राज्‍य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कौशल विकास और उद्यमिता राज्‍य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्‍य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), नीति आयोग के उपाध्यक्ष और राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी इस सम्मेलन में भाग लेंगे।