- Hindi News
- िदल्ली में मोदी और भाजपा का गुरूर टूट गया : पायलट
िदल्ली में मोदी और भाजपा का गुरूर टूट गया : पायलट
जयपुर। दिल्लीमें आम आदमी पार्टी की जीत और भाजपा की हार पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस हारी है, लेकिन जिस तरह से भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा जीत का दंभ भर रहे थे, अब इस हार से उनका गुरूर जरूर टूटा है। पायलट ने कहा कि चुनाव में निश्चित ही कांग्रेस काे भारी नुकसान हुआ है, लेकिन जिस अहम और अहंकार के चलते नरेंद्र मोदी शासन कर रहे हैं और केवल बातें कर रहे हैं, निश्चित रूप से भाजपा की यह हार उसी का नतीजा है। हमने राजस्थान में उपचुनावों में जीत दर्ज की। पंचायत चुनावों में 118 प्रधान हमारे बने हैं। इनके अलावा 8 प्रधान हमारे समर्थन से बने हैं।