- Hindi News
- भाजपा कांग्रेस दफ्तरों में मायूसी आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
भाजपा-कांग्रेस दफ्तरों में मायूसी आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
जयपुर। दिल्लीिवधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। वहीं कांग्रेस-भाजपा के दफ्तरों में मायूसी दिखी। देश की राजधानी के चुनाव परिणाम का असर पूरे देश पर पड़ता है। ऐसे में परिणामों में जब कांग्रेस और कहीं नजर नहीं आई तो प्रदेश कार्यालयों पर मायूसी छाई रही। भाजपा की स्थिति कांग्रेस से भी ज्यादा खराब थी। कांग्रेस की स्थिति तो एक्जिट पोल में भी स्पष्ट दिख रही थी, लेकिन भाजपा को ऐसी उम्मीद नहीं थी। भाजपा कार्यालय में 1 बजे तक कोई बड़ा नेता यहां नहीं था, सांसद नारायण पंचारिया जरूर थे, लेकिन वे भी सदस्यता अभियान की तैयारियों के सिलसिले में ही थे। जब मीडिया भी यहां नेताओं के रिएक्शन लेने पहुंचा तो भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ के सहप्रभारी आनंद शर्मा ही उपलब्ध हो रहे थे।