पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार दिन भरतपुर में रहेंगे आरएसएस के सर संघचालक

चार दिन भरतपुर में रहेंगे आरएसएस के सर संघचालक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत इस माह चार दिन भरतपुर में रहेंगे। उनका यहां 20 से 23 फरवरी तक का प्रवास का कार्यक्रम तय किया है। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। संघ के सह प्रांत प्रचारक जयपुर प्रमुख निम्बाराम ने बताया कि प्रवास के दौरान सरसंघ चालक भागवत राजस्थान क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की विभिन्न श्रेणियों की बैठकें लेंगे। बैठक भरतपुर स्थित आदर्श विद्या मंदिर केशव नगर में होगी। खानवां स्थित राणा सांगा स्मृति समिति की ओर से आयोजित समारोह में 20 को भागवत का उद्‌बोधन होगा। 22 को महाराजा सूरजमल स्मारक पर शाम 5 बजे भागवत माल्यार्पण करेंगे। इसी दिन दोपहर 2.30 बजे भरतपुर, धौलपुर के स्वयंसेवकों के लोहागढ़ स्टेडियम में नव चैतन्य संगम में हिस्सा लेंगे।