पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमनेस्टी योजना को लेकर वाणिज्यिक कर आयुक्त ने दिए निर्देश

एमनेस्टी योजना को लेकर वाणिज्यिक कर आयुक्त ने दिए निर्देश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। बकायाकर के पेंडिंग मामलों में मंगलवार को जारी एमनेस्टी स्कीम को लेकर वाणिज्यिक कर आयुक्त वैभव गालरिया ने मंगलवार को प्रदेश भर के जोन उपायुक्तों को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए निर्देश दिए। गालरिया ने बताया कि कांफ्रेंस में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि एमनेस्टी स्कीम का ज्यादा से ज्यादा प्रचार किया जाए। स्थानीय स्तर पर ट्रेड एसोसिएशन से भी संपर्क किया जाए। विभाग ने टि्वटर अकाउंट जारी कर दिया। सीटीडी राजस्थान नाम से खोले टि्वटर अकाउंट पर एमनेस्टी स्कीम को अपलोड किया गया।