- Hindi News
- बजट के लिए हर जिले की 5 प्राथमिकताएं पता करेंगे प्रभारी मंत्री
बजट के लिए हर जिले की 5 प्राथमिकताएं पता करेंगे प्रभारी मंत्री
जयपुर। सरकारने बजट की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में सरकार प्रत्येक जिले के जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक तंत्र से जानेगी कि उनके जिले की प्राथमिकताएं क्या हैं, जिनमें से पांच को बजट में शामिल किया जा सके। बुधवार को प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में जाएंगे। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों से कहा है कि वे जिलों में जिला प्रमुख, प्रधान, विधायक, कलेक्टर-एसपी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करें। मुख्यमंत्री 12 14 फरवरी को प्रभारी मंत्रियों से इनकी रिपोर्ट के आधार पर फीडबैक लेंगी।