- Hindi News
- भाजपा सदस्यता अभियान के लिए मॉनिटरिंग सेल गठित
भाजपा सदस्यता अभियान के लिए मॉनिटरिंग सेल गठित
जयपुर। भाजपाके सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश सह संयोजक योगेन्द्र सिंह तंवर ने विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ताओं की बैठक ली। सदस्यता अभियान को गति देने के लिए मानिटरिंग सेल बनाई गई। सेल में अधिवक्ताओं को जिला समन्वयक और सुरेन्द्र नरूका को प्रदेश समन्वयक नियुक्ति किया गया। सेल प्रतिदिन सभी मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल प्रवासी से सदस्यता अभियान की जानकारी लेकर प्रदेश कार्यालय को अवगत कराएगी। बैठक में कैलाशनाथ भट्ट, सुरेन्द्र सिंह नरूका विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ता उपस्थित थे।