- Hindi News
- एक खौफनाक रात की कहानी ‘मुंबई 125 किलोमीटर\'
एक खौफनाक रात की कहानी ‘मुंबई 125 किलोमीटर\'
सिटी रिपोर्टर. मैंदिन में सीरियल की शूटिंग करता और रात को मूवी की। मेकअप रूम में सोता और वाइफ भी सेट पर ही मिलने आती थी। मेकअप रूम को ही घर भी बना लिया था। शूटिंग के यह अनुभव शेयर किए बॉलीवुड और टीवी एक्टर करणवीर बोहरा ने। वे अपकमिंग मूवी मुंबई 125 किलोमीटर 3डी के प्रमोशन के लिए एक्ट्रेस वेदिता प्रताप सिंह और डायरेक्टर हेमंत मधुकर के साथ बुधवार को जयपुर में थे। यूनिट ने कौटिल्य इंस्टीट्यूट में स्टूडेंट्स के साथ स्टेज परफॉर्म भी किया।
रातकी शूटिंग का हुआ फायदा : मुझेरात की शूटिंग का फायदा मिला। मूवी की ज्यादातर शूटिंग रात में करनी थी और मैं दिन में सीरियल शूट कर रहा था। करणवीर ने कहा, प्रेम की भूमिका में हूं जो बहुत पैशनेट है। एक पार्टी में कॉन्टेस्ट जीत जाता है और मुंबई का रोड ट्रिप मिलता है। हम न्यू ईयर मनाने ट्रिप पर निकलते हैं, लेकिन मंजिल 125 किलोमीटर दूर रह जाती है तो हम आगे नहीं बढ़ पाते। जितना आगे बढ़ते माइलस्टोन पर 125 किलोमीटर ही दर्शाता। वेदिता ने कहा, आशिका की भूमिका निभाई है जो खुले दिमाग की लड़की है। मूवी में लव ट्राइंगल भी है, जिसमें हॉरर भरा है।
film promotion