पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैंपल फेस्ट में महके व्यंजन

टैंपल फेस्ट में महके व्यंजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर. कुरकुरीअरवी हो या पालक चोर-चोरी, कड़ाही पकौड़ा हो या खट्टे टमाटर, सादगी और जायके से भरपूर। कुछ इस तरह के व्यंजनों की महक थी बुधवार को टोंक रोड स्थित होटल मैरियट के टैंपल फूड फेस्ट में। इस फेस्ट में नवरात्रा को ध्यान में रखते हुए फूड लवर्स के लिए टैंपल फूड के तहत सात्विक को मैन्यू में शामिल किया गया है। होटल शेफ साहिल अरोड़ा ने बताया कि इस फेस्ट में उड़ीसा के टैंपल से लेकर वैष्णोदेवी में मिलने वाले व्यंजन मैन्यू में शामिल रहेंगे। बंगाल, केरला, राजस्थान पंजाब के स्वाद को एक साथ मैन्यू में एड किए गए हैं। चार अलग-अलग रीजन के कुछ चुनिंदा व्यंजनों को एक साथ कम्बाइन किया गया है। इनमें पनीर, दही बड़े, काली दाल, आलू परवल, बाटी चूरमा, मिस्सी रोटी, कु़ट्टू के आटे की पूड़ी का जायका जयपुराइट्स के लिए खास रहेगा।

होटल मैरियट में टैंपल फूड फेस्ट में शेफ साहिल अरोडा शेफ परमजीत ओबेरॉय।