सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा चोर
जयपुर| एसएमएसअस्पताल के सामने मोदी धर्मशाला में मोबाइल फोन चुराने वाले युवक को सीसीटीवी फुटेज से पकड़ लिया गया। धर्मशाला मैनेजर सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि आरोपी विजय कुमार मध्यप्रदेश का रहने वाला है। वह 15 सितंबर को धर्मशाला के कमरा नं. 130 में ठहरा था। उसके रिश्तेदार प्लास्टिक सर्जरी वार्ड में भर्ती थे। विजय ने कमरा नं. 320 में ठहरी सरिता का मोबाइल चुरा लिया, जो कमरे के बाहर चार्जर पर लगा था। मैनेजर ने बताया कि धर्मशाला में हर मंजिल पर सीसीटीवी लगे हैं।