- Hindi News
- ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता काे चुनौती, सीएस डीजीपी को नोटिस
ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता काे चुनौती, सीएस डीजीपी को नोटिस
जयपुर| महानगरमजिस्ट्रेट कोर्ट ने 27 से 29 सितंबर तक होटल नीमराणा फोर्ट में होने वाली मिसेज इंडिया ब्यूटी क्वीन-2014 फैशन शो प्रतियोगिता को चुनौती देने पर मुख्य सचिव, डीजीपी, आयोजक चेंज यू कम्युनिकेशन विमन ऑन विमन वेलफेयर फाउंडेशन सहित पांच को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही मामले में अंतरिम बहस 26 सितंबर तय की है।
कोर्ट ने यह आदेश विजय शर्मा राजेंद्र अग्रवाल के दावे पर बुधवार को दिया। अधिवक्ता योगेश गुप्ता ने बताया कि पटियाला के विमन ऑन वूमेन वेलफेयर फाउंडेशन ने होटल नीमराणा फोर्ट में 27 से 29 सितंबर तक होने वाली मिसेज इंडिया ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता का कॉन्ट्रेक्ट चेंज यू कंपनी को दिया है, लेकिन कार्यक्रम तो राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकृत हुआ है और ही अनुमति ही मिली है। हर प्रतिभागी से 25 हजार रु. लिए हैं और इसमें अभद्र कपड़ों के जरिए शरीर का प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्य सचिव डीजीपी को जानकारी होते हुए भी कार्रवाई नहीं हो रही, लिहाजा आयोजकों अन्य को प्रतियोगिता नहीं करने के लिए पाबंद किया जाए।