पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिरिराज गोवर्धन की पैदल परिक्रमा रवाना

गिरिराज गोवर्धन की पैदल परिक्रमा रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिराज गोवर्धन की पैदल परिक्रमा रवाना

जयपुर|श्री गिरिराजसेवा समिति श्योपुर की ओर से गोवर्धन धाम गिरिराजजी के लिए गुरुवार को सांगानेर स्थित शिलीबेरी बगीची के पास सीताराम मंदिर से पदयात्रा रवाना हुई। इसे गलता पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य महाराज, महामंडलेश्वर महंत मनोहरदास ने ध्वज पूजन कर रवाना किया। इस मौके पर सांसद रामचरण बोहरा भी उपस्थित थे। यहां से पदयात्रा एयरपोर्ट सर्किल पहुंची। समिति अध्यक्ष बिरदीचंद शर्मा ने बताया कि पदयात्रा 4 को गोवर्धनदान घाटी पहुंचकर संपन्न होगी।