भास्कर न्यूज | जयपुर
भास्कर न्यूज | जयपुर
प्रधानमंत्रीके स्वच्छ भारत अभियान की घोषणा के बाद रेलवे स्टेशनों के हालात भी सुधरेंगे। इसी क्रम में गुरुवार को उत्तर-पश्चिम रेलवे के आला अधिकारियों ने जयपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और व्यवस्था सुधारने के आदेश दिए। अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि यदि किसी स्थान पर गंदगी पाई गई तो जिम्मेदार कर्मचारी और अधिकारी पर कार्रवाई होगी। स्टेशन के प्रवेश द्वार से लेकर प्लेटफाॅर्म एक से प्लेटफाॅर्म छह तक फैली गंदगी को साफ कराया गया। अधिकारियों ने स्टेशन की सभी स्टॉल्स का निरीक्षण किया और कहा कि सभी स्टॉलकर्मी अपनी स्टाॅल के पास डस्टबीन रखें और वहां गंदगी नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा रेलवे ट्रैक, टिकट विंडो, रिजर्वेशन कार्यालय और अन्य सभी कक्षों का निरीक्षण किया। सीनियर डीसीएम विवेक रावत, एसीएम एलआर मीणा, स्टेशन मैनेजर अतुल कुमार, मुकेश माथुर सहित अन्य कई अधिकारी मौजूद थे।
दीपावलीतक श्रमदान : 2अक्टूबर तक स्कूल के बच्चों, सरकारी संगठनों, स्काउट गाइड के सहयोग से स्टेशन परिसर, रेलवे कॉलोनियों में सफाई के साथ जनजागरूकता अभियान चलाएं।
एसएमएसअस्पताल परिसर से उठाया 100 टन कचरा
अभियान के तहत नगर निगम और जिला प्रशासन के सहयोग से एसएमएस अस्पताल में सफाई की गई। सफाई का काम कलेक्टर कृष्ण कुणाल और निगम सीईओ ज्ञानाराम के नेतृत्व किया गया। सफाई सुबह 8 बजे से शुरू हुई, जो शाम तक जारी रही। इसमें करीब 100 टन से अधिक कचरा उठाया गया। अभियान के तहत अस्पताल क्षेत्र में विभिन्न वार्डों और अस्पताल के क्षेत्र में सफाई की गई। अभियान के तहत कई जगहें तो ऐसी मिलीं जहां पर गंदगी के ढेर लगे हुए थे। अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर से लंबे समय से कचरा नहीं उठा था।