जगह-जगह अग्रसेन जयंती पर विभिन्न आयोजन
जयपुर| अग्रकुलप्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की जयंती गुरुवार को मनाई गई। अग्रवाल समाज की विभिन्न संस्थाओं की ओर से जगह-जगह पूजा-अर्चना की गई। साथ ही प्रभातफेरियां, शोभायात्राएं निकाली गईं। अग्रवाल समाज समिति, झोटवाड़ा अग्रवाल समाज समिति की ओर से शोभायात्रा िनकाली गई। उधर अग्रवाल समाज सेवा समिति टोंक रोड और अग्रवाल समाज मालवीय नगर की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई और ध्वजा रोहण हुआ।