पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवनानी के बयान की निंदा

देवनानी के बयान की निंदा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| जमातेइस्लामी हिंद ने शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी के सूर्य नमस्कार संबंधी बयान की निंदा की है। प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर खुर्शीद हुसैन ने कहा कि भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है और किसी भी नागरिक को किसी वस्तु, देवता या ईश्वर की पूजा करने पर बाध्य नहीं किया जा सकता।





उन्होंने कहा कि देश में बहुत से ऐसे समुदाय हैं जो एकेश्वरवाद पर विश्वास रखते हैं और केवल एक ईश्वर की पूजा करते हैं और कई ऐसे भी हैं जो किसी देवता या ईश्वर को नहीं मानते, इनमें से किसी को भी उनकी आस्था के विरुद्ध आचरण करने पर बाध्य नहीं किया जा सकता।