- Hindi News
- भगवान सुपार्श्वनाथ का ज्ञान कल्याणक मनाया
भगवान सुपार्श्वनाथ का ज्ञान कल्याणक मनाया
जयपुर| जैनधर्म के 7वें तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ का ज्ञान कल्याणक मंगलवार को मनाया गया। बुधवार को भगवान सुपार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक 8वें तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभु का ज्ञान कल्याणक दिवस मनेगा। इस मौके पर शहर के जैन मंदिरों में भगवान सुपार्श्वनाथ के ज्ञान कल्याणक पर अभिषेक, पूजा-अर्चना सहित कई आयोजन हुए। आगरा रोड स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चूलगिरी, सांगानेर के दिगंबर जैन मंदिर संघीजी में कई कार्यक्रम हुए। यहां बुधवार को निर्वाण लाडू चढ़ेगा। दुर्गापुरा स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, मनिहारों का रास्ता के चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर खिंदूकान में बुधवार सामूहिक पूजा विधान सहित कई विशेष धार्मिक आयोजन होंगे।