नहीं मिला परमिशन लेटर, प्रदर्शन किया
जयपुर| जीएनएमके प्रथम वर्ष की बुधवार से होने वाली परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को परमिशन लेटर ही नहीं मिल पाए हैं। विद्यार्थियों ने मंगलवार रात को एसएमएस नर्सिंग कॉलेज के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इन विद्यार्थियों का कहना था कि बुधवार को परीक्षा है और राजस्थान नर्सिंग कौंसिल की ओर से परमिशन लेटर अब तक नहीं मिले हैं।