ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 22 को
जयपुर| मानसरोवरब्राह्मण समाज द्वारा सभी ब्राह्मण वर्गों के विवाह योग्य युवक-युवतियों का 20वां राज्यस्तरीय परिचय सम्मेलन 22 फरवरी को सुबह 9 बजे आयोजित किया जाएगा। इसके लिए मानसरोवर में रजत पथ स्थित कार्यालय, परशुराम जनोपयोगी सदन में पंजीकरण प्रारंभ कर दिया गया है। पंजीकरण 15 फरवरी तक ही हो सकेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता संस्कृतविद देवर्षि कलानाथ शास्त्री करेंगे। मुख्य अतिथि जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा होंगे। उप महापौर मनोज भारद्वाज विशिष्ट अतिथि होंगे।