पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनाया मंगल फतह का जश्न

मनाया मंगल फतह का जश्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनाया मंगल फतह का जश्न

जयपुर| मंगलमिशन की कामयाबी पर गंगापोल के खाचरियावास हाउस में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से जश्न मनाया गया। मंच के प्रदेश संयोजक डॉ. मुनव्वर चौधरी ने मिशन की कामयाबी के लिए इसरो के चेयरमैन के.राधाकृष्णन को बधाई दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मंच की महिला विंग की राष्ट्रीय संयोजक रेशमा हुसैन, डॉ. निकहत चौधरी, फरमान अहमद, जयपुर संयोजक उस्मान चौहान आदि मौजूद थे। इस मौके पर देश की तरक्की के लिए दुआ की गई।

देशमें 350 केंद्रों पर रक्तदान आज

जयपुर| समृद्धजीवन फाउंडेशन और लाइव इंडिया के बैनर तले देशभर में करीब 350 केंद्रों पर शुक्रवार को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। जयपुर में यह शिविर न्यू कॉलोनी, पांच बत्ती के सिंधु भवन में आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 11 बजे शुरू होगा।

फार्मासिस्टदिवस पर हुए कई कार्यक्रम

जयपुर| फार्मासिस्टजागृति संस्थान के बैनर तले गुरुवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर कुछ जिला मुख्यालयों पर शिविर लगाकर रक्तदान किया गया। संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सर्वेश्वर शर्मा ने बताया कि इस दौरान 217 यूनिट रक्त एकत्र हुआ जो पीड़ित की सहायता के लिए दिया जाएगा। शहर में स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक, मालवीय नगर के अपेक्स हॉस्पिटल में शिविर लगाया गया। इसमें ड्रग कंट्रोलर अजय कुमार जैन मुख्य अतिथि थे। इस मौके पर फार्मासिस्टों ने अपना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट किराये पर नहीं देने की शपथ ली। इसी तरह फार्मा यूथ वेलफेयर संस्थान की ओर से एसएमएस अस्पताल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। जहां महासचिव हरिशंकर शर्मा के नेतृत्व में फार्मासिस्टों ने लोगों को फार्मासिस्टों के महत्व की जानकारी दी। महारानी फार्म स्थित विद्यास्थली फार्मेसी कॉलेज में गुरुवार को फार्मासिस्ट दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। पीसीआई सदस्य अजय फाटक ने कहा कि फार्मासिस्ट को मरीज को दवा की डोज, होने वाले साइड इफेक्ट की भी जानकारी देनी चाहिए।

तेरहघंटे में होंगे तेरह करोड़ मंत्र

जयपुर| श्रीविजय मंत्र जप महायज्ञ जयपुर की ओर से नवरात्र स्थापना के अवसर पर 13 करोड़ विजय महामंत्र (श्री राम जय राम जय जय राम) के जप की तैयारियों के उद्देश्य से एमआई रोड विधायकपुरी एफ-21 में कार्यालय का शुभारंभ किया गया। जप महायज्ञ एक दिन के 13 घंटों में 13 करोड़ मंत्रों का जप 6 दिसंबर को अमरूदों के बा