पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आठ माह से साक्षात्कार का इंतजार कर रहे हैं सफल अभ्यर्थी

आठ माह से साक्षात्कार का इंतजार कर रहे हैं सफल अभ्यर्थी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरएएसभर्ती 2012 की मुख्य परीक्षा के सफल अभ्यर्थी आठ महीनों से साक्षात्कार शुरू करने का इंतजार कर रहे हैं। हाईकोर्ट की डबल बैंच परीक्षा प्रक्रिया के पक्ष में दो महीने पहले निर्णय दे चुका है। इस आधार पर सफल अभ्यर्थियों ने आरपीएससी अध्यक्ष को ज्ञापन भेजकर साक्षात्कार शुरू कराने की मांग की है।

पीड़ितों के अनुसार परीक्षा का परिणाम जनवरी में जारी किया गया था। असफल अभ्यर्थियों की ओर से आरपीएससी द्वारा अपनाई गई स्केलिंग प्रक्रिया को न्यायालय में चुनौती दी गई। हाईकोर्ट की डबल बैंच ने आरपीएससी के पक्ष में फैसला सुनाया। जिसे दो महीने होने पर भी अब तक साक्षात्कार के लिए तारीखों की घोषणा नहीं की गई है। कुछ समय बाद नई भर्ती के लिए परीक्षाओं का आयोजन होने वाला है। जिसका पाठ्यक्रम पिछली परीक्षा से अलग है।

ऐसे में अभ्यर्थी तैयारियों को लेकर पशोपेश में हैं कि वह किस पाठ्यक्रम के हिसाब से तैयारी जारी रखें। पीड़ितों ने कार्यवाहक अध्यक्ष आर.डी. सैनी को ज्ञापन भेज शीघ्र साक्षात्कार की तिथी घोषित करने की मांग की है, जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके।