- Hindi News
- शिक्षक तबादले में न्यूनतम ठहराव रखने की उठाई मांग
शिक्षक तबादले में न्यूनतम ठहराव रखने की उठाई मांग
जयपुर| अखिलराजस्थान विद्यालय शिक्षक संघ (अरस्तू) ने मांग उठाई है कि प्रतिबंधित जिलों में शिक्षकों का न्यूनतम ठहराव निश्चित किया जाए। संघ का कहना है कि प्रदेश में अब शिक्षक तबादले की दो नीतियां नहीं चल सकतीं। इसमें बदलाव किया जाना समय की मांग है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष रामकृष्ण अग्रवाल ने कहा कि न्यूनतम ठहराव 5 साल का निश्चित किया जाना चाहिए। नियुक्ति के समय ही न्यूनतम ठहराव का बांड भरवाना चाहिए। तबादला नीति प्रक्रिया में एकल महिला या महिला शिक्षकों को वरीयता दी जानी चाहिए। इस तरह से व्यवस्था ऐसी की जानी चाहिए कि तबादला नीति में प्रतिबंधित जिलों में किसी भी शिक्षक के कार्यकाल को कम से कम निश्चित किया जा सके।