- Hindi News
- महारानी कॉलेज में प्लेटिनम जुबली सेलिब्रेशन
महारानी कॉलेज में प्लेटिनम जुबली सेलिब्रेशन
महारानीकॉलेज में शनिवार को प्लेटिनम जुबली के तहत ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें 1957 से लेकर अब तक के पास आउट स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। साथ ही कॉलेज की पुरानी प्रिंसिपल कांता आहुजा, इंदु माथुर, पुष्पा खन्ना, प्रतिभा जैन, अमला बत्रा और राका कमल भी इस मौके पर मौजूद रहीं। स्टूडेंट्स और एक्स प्रिंिसपल्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मजा लिया और कॉलेज की पुरानी यादें ताजा कीं।
गर्ल्सको दी कानून की जानकारी
महारानीकॉलेज में राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा की ओर से चल रहे बालिका विधिक जागरूकता एवं आत्मरक्षा तकनीक प्रशिक्षण सप्ताह का समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय न्यायाधिपति आर.एस.चौहान ने की। उन्होंने कहा, कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक बालिका को अपराधों से बचाव करने में सक्षम बनाना और उनका आत्मविश्वास बढ़ाना है। इस कार्यक्रम से स्टूडेंट्स लाभान्वित होंगी। एसीपी, अशोक नगर महेन्द्र हरसाना ने बालिकाओं को अपराधों की रोकथाम में पुलिस की भूमिका हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। महानगर मजिस्ट्रेट डॉ.सिम्पल शर्मा एवं सानिया हाशमी ने महिलाओं के लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी दी।