‘उड़ान 2014’ में की कैटवाॅक
सीनियर्सने तिलक लगाकर न्यूकमर्स का वेलकम किया गया। मौका था सी-स्कीम स्थित महावीर कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित फ्रेशर पार्टी ‘उड़ान-2014’ का। संस्था के अध्यक्ष एन.के. सेठी और मानद मंत्री राजकुमार काला ने स्टूडेंट्स को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। फ्रेशर्स ने कलरफुल ड्रेस में कैटवॉक की। साथ ही डांस और कॉमेडी प्रस्तुत की। कार्यक्रम में विस्मिता को मिस फ्रेशर एवं अजय को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। अंत में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.रवि शर्मा ने स्टूडेंट्स को जीवन के हर क्षण का अधिकतम उपयोग करने को प्रेरित किया।
news inbrief