बेटी बचाने के लिए आगे आया जयपुर
हाथोंमें झंडे और बोर्ड लेकर कन्या भ्रूण हत्या का विरोध किया गया। मौका था कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए जागृति अभियान के तहत शनिवार को आयोजित राजस्थान मैराथन का। कार्यक्रम रूरल डवलपमेंट एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश सह संयोजक भाजपा सत्कार प्रकोष्ठ सुरेश पाटोदिया विशिष्ट अतिथि जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ रहे। इस मैराथन के जरिए शहर में कन्या भ्रूण हत्या के प्रति विरोध जताया गया। स्कूल कॉलेजों के स्टूडेंट्स के साथ अन्य लोगों ने भी अपनी भागीदारी और उपस्थिति से इसे खास बनाया। मैराथन अमर जवान ज्योति से स्टेच्यू सर्किल होते हुए एमआई रोड तक गई। सुबह 7 से 10 बजे तक हुई दौड़ में भाग लेने वाली बालिकाओं में से विजेता का चयन किया गया। इन सभी विजेताओं को रविवार को महाराणा प्रताप सभागार में शिक्षामंत्री कालीचरण सर्राफ पुरस्कृत करेंगे।
Rajasthan Marathon
भ्रूण हत्या अभिशाप है स्लोगन के साथ मैराथन को फ्लेग ऑफ िकया गया।