- Hindi News
- सिटी रिपोर्टर खुदको कैसे फिट रखें,बैठने का सही पॉश्चर क्या
सिटी रिपोर्टर खुदको कैसे फिट रखें,बैठने का सही पॉश्चर क्या
सिटी रिपोर्टर खुदको कैसे फिट रखें,बैठने का सही पॉश्चर क्या है? कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब के साथ शहर के फिजियोथेरेपिस्ट ने शनिवार को भास्कराइट्स को हेल्दी लाइफ के बारे में बताया।
दैनिक भास्कर जयपुर फिजियो थेरेपिस्ट नेटवर्क के सहयोग से भास्कर कार्यालय में फिजियो वीक के तहत फिजियो सेशन का आयोजन किया गया। फिजियोथेरेपिस्ट विक्रम यादव, अतुल सिंह, वीरेंद्र सिंह ने अपने टीम मेंंबर्स के साथ भास्कराइट्स को फिट रहने के टिप्स दिए। एर्गोनॉमिक पर चर्चा करते हुए एक्सपर्ट्स ने बताया कि वर्क प्लेस पर कैसे अपनी एफिशिएंसी को बढ़ाया जा सकता है। डॉ. विक्रम ने मसल्स पेन, स्पोन्डिलाइटिस, बैकपेन, पॉश्चर एनालाइज, स्ट्रेस मैनेजमेंट, नर्व स्ट्रेच, मसल्स स्ट्रेच के साथ ही प्राइमरी और सेकेंडरी मसल्स ग्रुप के बारे में बताया। साथ ही पेन से बचने के तरीके भी बताए। 14 सितम्बर को जेपीएन की ओर से लगभग 15 सेन्टर पर फ्री फिजियो कैम्प आयोजित किया जाएगा, जहां लोगों को नि:शुल्क ट्रीटमेंट दिया जाएगा।
बॉडी के सही पॉश्चर की दी जानकारी